SIR से नर्वस क्यों हैं ममता बनर्जी? 1 करोड़ वोटों का 'गणित' बिगाड़ देगा TMC का खेल!
एसआईआर बिहार में हुआ, राजस्थान- यूपी में हुआ, तमिलनाडु से लेकर कई राज्यों में हुआ, लेकिन उतना हंगामा नहीं मचा, जितना पश्चिम बंगाल में हो रहा है. बिहार में सियासी बवाल जरूर हुआ, क्योंकि वहां चुनाव सिर पर थे, लेकिन बंगाल में तो चुनाव में अभी वक्त है, फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतनी नर्वस क्यों हैं? कहीं इसके पीछे वोट सरकने का खेल तो नहीं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस एसआईआर को लेकर आक्रामक हैं. बंगाल में तो लड़ाई लड़ ही रही हैं, सुप्रीम कोर्ट में भी इसे घसीट रही हैं. बार-बार इसे अलग अलग तरीके से पेश किया जा रहा है. हालत यहां तक आ पहुंची कि सोमवार को सीजेआई को यहां तक कहना पड़ा कि क्या हमारे पास बंगाल के अलावा और कोई काम नहीं? ममता का सीधा आरोप है कि बीजेपी चुनाव आयोग और और केंद्रीय एजेंसियों के कंधे पर बंदूक रखकर वोट चोरी की साजिश रच रही है. लेकिन इस घबराहट के पीछे का असली कारण केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि वे आंकड़े हैं जो बंगाल की सत्ता के समीकरण को पूरी तरह ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं.

No comments
Await For Moderation ; Normally we don't allow Comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.