Breaking News

'भागकर सुप्रीम कोर्ट आओ, CJI शादी करवाकर ले जाएंगे घर', रील देख दिल्ली पहुंचा कपल; केस सुन जस्टिस सूर्यकांत हैरान



 नई दिल्ली: सोशल मीडिया की रंगीन दुनिया और इंस्टाग्राम रील्स की अधूरी जानकारी कभी-कभी जान पर भारी पड़ सकती है. यूपी और बिहार के एक प्रेमी जोड़े के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जो रील के चक्कर में घर से भागकर सीधे देश की सबसे बड़ी अदालत की पार्किंग में जा पहुंचे. उन्हें लगा था कि सुप्रीम कोर्ट में न केवल उनकी शादी होगी बल्कि चीफ जस्टिस (CJI) खुद उन्हें अपने घर ले जाएंगे. लेकिन हकीकत की जमीन पर कदम रखते ही उनका यह डिजिटल सपना चकनाचूर हो गया. ऑनर किलिंग के खौफ और पुलिस की बेरुखी के बीच अब यह कपल कानून की पेचीदगियों में उलझ गया है.

ऑनर किलिंग का खौफ और रील्स का झांसा

यूपी के लड़के और बिहार की लड़की ने घर वालों के विरोध और जान से मारने की धमकियों के बीच दिल्ली का रुख किया. लड़की को धमकी दी गई थी कि उसे मारकर पेड़ से लटका दिया जाएगा. इस खौफ के साये में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी रील्स देखीं जिनमें दावा किया गया था कि घर से भागे प्रेमी जोड़ों की शादी सुप्रीम कोर्ट में होती है और उसके बाद उन्हें CJI के घर सुरक्षा में ले जाया जाता है. इसी भरोसे पर यह जोड़ा सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग में पहुंच गया.

No comments

Await For Moderation ; Normally we don't allow Comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.