बनने चले थे आशिक, पुलिस की एक गोली ने निकाल दी हेकड़ी, लड़की पर हमला करने वाले का एनकाउंटर
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की सड़कों पर ‘इश्क’ के नाम पर खूनी ड्रामा रचने वाले एक सिरफिरे को खाकी ने महज 9 घंटे में असली पटकथा समझा दी. इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा ने जब शादी से इनकार किया, तो असलापुर निवासी पंकज ने इसे अपनी ‘झूठी आन’ मान लिया और बांके से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. छात्रा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. लेकिन हरदोई पुलिस ने साफ कर दिया कि यहां कानून की फाइल खुलती बाद में है, अंजाम पहले लिखा जाता है.
पुलिस का लेकर भाग रहा था हथियार, पुलिस ने मार दी गोली
कोतवाली लोनार पुलिस जब आरोपी को वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने जगदीशपुर रोड ले गई, तो जनाब का ‘एक्शन सीन’ फिर जाग गया. सिपाही की इंसास राइफल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. शायद उन्हें लगा कि फिल्मी विलेन की तरह बच निकलेंगे. मगर जवाबी फायरिंग की एक सटीक गोली ने उनके दाहिने घुटने का सारा ‘जोश’ जमीन पर बिखेर दिया, जो कुछ घंटे पहले निहत्थी लड़की पर वार कर सीना तान रहा था, वह अब स्ट्रेचर पर पड़ा अपने फैसलों का हिसाब जोड़ रहा है.
लापरवाही बरतने पर दारोगा और हेड कांस्टेबल सस्पेंड
इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दारोगा रामबली और हेड कांस्टेबल अजीत को भी सस्पेंड कर दिया गया. क्योंकि छात्रा की पुरानी शिकायत पर समय रहते ‘ब्रेक’ नहीं लगाया गया था. हरदोई एसपी अशोक कुमार मीणा का संदेश साफ है बेटियों पर वार करोगे तो कानून घुटनों पर ला देगा और लापरवाही करोगे तो वर्दी भी नहीं बचेगी.

No comments
Await For Moderation ; Normally we don't allow Comments
Note: Only a member of this blog may post a comment.