Breaking News

चीन ने पानी से बना दी बैटरी, 1.2 लाख बार हो सकती है चार्ज, टोफू ब्राइन से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां

 



चीनी वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो वाकई कमाल का आविष्कार है. जब पूरी दुनिया इको फ्रेंडली विकल्पों की तलाश कर रही है, चीनी साइंटिस्ट्स ने नई और पर्यावरण-अनुकूल बैटरी विकसित की है. इस बैटरी की खासियत है कि ये लंबे समय तक चल सकती है और पूरी तरह सुरक्षित मानी जा रही है. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल किया गया इलेक्ट्रोलाइट यानि बैटरी को करंट में ले जाने वाला तरल पदार्थ इतना सुरक्षित है कि वह टोफू बनाने में इस्तेमाल होने वाले नमकीन घोल जैसा है.

यह बैटरी पानी आधारित है और जहरीली नहीं है. ऐसे में बैटरी को फेंकने के बाद पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा, जबकि पारंपरिक लिथियम-आयरन बैटरियों को खतरनाक कचरे की तरह संभालना पड़ता है. पानी आधारित बैटरियों में आग लगने का खतरा भी नहीं होता और ये ज्यादा सुरक्षित साबित होंगी. इन्हें बनाना पारंपरिक बैटरियों की तुलना में सस्ता हो सकता है. यही वजह है कि ये इलेक्ट्रिक वाहनों और बड़े पावर ग्रिड स्टोरेज के लिए सुरक्षित विकल्प बन सकती हैं.

No comments

Await For Moderation ; Normally we don't allow Comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.